ऋषिकेश 26 जुलाई (AKA)
 कारगिल विजय दिवस के दिन लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के सदस्य द्वारा विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में ना सिर्फ ट्रैफिक संचालन का कार्य किया गया बल्कि समस्त पुलिस बल जो की शहर के विभिन्न मुख्य मार्गो व चौराहे पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे उनको रिफ्रेशमेंट भी वितरित किया गया
लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन लविश अग्रवाल , सचिव लायन पुनीत गर्ग द्वारा बताया गया कि लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल द्वारा पूर्व में भी विशेष पुलिस अधिकारी का कार्य किया गया था इस वर्ष भी लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल द्वारा कांवड़ मेले के दौरान विशेष पुलिस अधिकारी का कार्य कर रहा है, इसी क्रम में आज शहर के विभिन्न मुख्य चौराहों , नटराज चौक, श्यामपुर बाईपास , श्यामपुर तिराहा, आईडीपीएल तिराहा में विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में ट्रैफिक नियंत्रण का कार्य किया गया
इस अवसर पर लवेश अग्रवाल पुनीत गर्ग पंकज चंदानी धीरज मखीजा सुशील छाबड़ा सागर ग्रोवर डॉक्टर गगन शर्मा मनोज बतरा सुमित चोपड़ा आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: