ऋषिकेश 26 जुलाई (आज का आदित्य)। कारगिल युद्ध की 20वीं विजय दिवस की वर्षगांठ पर नगर के तमाम राजनीतिक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने रेलवे रोड पर स्थित कारगिल शहीद मनीष थापा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। कारगिल युद्ध की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने रेलवे मार्ग पर स्थित मनीष थापा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के गौरवमयी इतिहास का एक सुनहरा अध्याय है। हमारे वीर जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। हमें अपने वीर सैनिकों पर गर्व है।
हम सभी राष्ट्र की अस्मिता और गौरव को बरकरार रखने का संकल्प लें, यही कारगिल शहीदों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मनीष थापा को श्रद्धांजलि देने वालों में कारगिल मे शहीद मनीष थापा के भाई मनोज थापा , भारतीय जनता पार्टी के ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा ,महामंत्री पंकज शर्मा ,संदीप मल्होत्रा, श्रवण जैन, अजय गुप्ता,
,रमेश जैन, अशोक रस्तोगी, संजीव पाल ,शिव कुमार गौतम, दीपक धमीजा, पीके जैन, स्नेह लता शर्मा ,संगीता आनंद, ममता धमिजा, बाबूराम, विनोद शर्मा, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post A Comment: