ऋषिकेश, 26 जुलाई ( आज का आदित्य) नगर निगम पर तानाशाही  का आरोप लगाते हुए जन सरोकार मोर्चा एवं उत्तराखंड जन विकास मंच के संयुक्त बैनर तले आयोजित  तहबाजारी ठेके पर दिए जाने के विरोध व राष्ट्रीय  फेरे नीती नगर निगम में लागू किए जाने की मांग को लेकर दिए जा रहे ,धरना स्थल पर शुक्रवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति हो गई ,जब नगर निगम द्वारा धरना स्थल के चारों ओर  कूड़े के डंपर रखवा दिये। जिसके बाद आंदोलनकारियोंं  ने  कूड़े के डम्परो पर बैठकर अपना धरना दिया।  जन सरोकार मोर्चा नगर निगम में राष्ट्रीय फेेेरी नीति लागू करने के लिए नगर निगम के खिलाफ पिछले 5 दिनों से धरना दिया जा रहा है।   उन्होंने नगर निगम के बहार सड़क पर अपना धरना शुरू किया जो कि शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है ।लेकिन जन सरोकार मोर्चे के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम का कहना है नगर निगम की महापौर  निगम मे अपनी दमनात्मक नीति के चलते  उनके धरना स्थल पर कूडे दान  रखवा दिए है।जिससे आंदोलन कर रहे लघु व्यापारियों में रोष उत्पन्न हो गया ।उनका आरोप लगाया कि निगम के कुछ कर्मचारी उनके धरने को समाप्त किए जाने के लिए दमनात्मक कार्रवाई कर रहे हैं ।इस बीच धरना स्थल पर उपस्थित आशुतोष शर्मा ने कहा कि निगम के कर्मचारियों की  दमनात्मक कार्रवाई के चलते त्रिवेणी घाट पर ठेली वालों की ठेलियों को भी तोड़ा जा रहा है। जिसे फेरी लगाने वाले ठेली वालों में भी नगर निगम के विरुद्ध रोष उत्पन्न हो रहा है वहीं निगम के बाहर आज चौथे दिन भी धरना जारी रहा जहां राम कृपाल गौतम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, राहुल पाल, राजू गुप्ता ,आशुतोष शर्मा, सहित अन्य सब्जी विक्रेता भी मौजूद थे ।

Post A Comment: