ऋषिकेश 26 जुलाई (आज का आदित्य) सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन व परिजनों को सम्मान समारोह कार्यक्रम आज दिनांक 26 जुलाई 2019 को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के योग सभागार में कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में वीर शहीदों को याद करके बहुत उत्साह पूर्वक मनाया गया !इसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र प्रसाद पांडे जी वाह अतिथि गण सूबेदार सेवानिवृत्त श्री कुंवर सिंह रावत ,अर्जुन सिंह (जूनियर वारंट ऑफिसर) प्रेम सिंह नेगी (एसीपी हवलदार) तथा प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष श्री संदीप मल्होत्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती के चित्र पर शहीद विजय स्मारक का अनावरण कर पुष्पार्चन किया ! इसके मद्देनजर दिनांक 25 जुलाई 2019 को कारगिल विजय दिवस से संबंधित निबंध कला कविता प्रतियोगिताएं विद्यालय स्तर पर आयोजित की गई तथा दिनांक 26 जुलाई 2019 को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने व शिक्षक गणों के साथ शिवाजी नगर ,सब्जी मंडी, आवास विकास के रास्तों से गुजरते हुए शहीदी दिवस पर झांकी निकाली गई! शुक्रवार को विद्यालय योग सभागार में वंदे मातरम वह भारत माता की जय के नारो के साथ शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए, विद्यालय स्तर पर शिक्षक अनिल भंडारी व उनकी टीम द्वारा एक नाट्य रूपांतरण एवं छात्र व छात्रा तानिया खन्ना ,कालिंदी मिश्रा सोनम यादव शहीदों को नमन कविता एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत कार्यक्रम किए गए! इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र प्रसाद पांडे जी ने कारगिल में शहीदों के परिजनों व कारगिल युद्ध के दौरान अपना योगदान देने वाले कुंवर सिंह रावत ,प्रेम सिंह नेगी सुरजीत सिंह नयाल ,अर्जुन सिंह, जसवंत सिंह भंडारी,को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया अवसर पर कुंवर सिंह (सूबेदार )ने अपने शहीद पुत्र प्रदीप सिंह रावत की स्मृति में विद्यालय को ₹5000 की धनराशि भेट स्वरूप दी !इस कार्यक्रम में डॉक्टर राजेनेगी ,धुर्व मित्तल ,नरेंद्र खुराना रामगोपाल रतूड़ी,सतीश चौहान ,कर्णपाल बिष्ट, नागेंद्र पोखरियाल, मनोज पन्त,नंद किशोर भट्ट, रजनी गर्ग , चन्द्रप्रकाश डोभाल ,मीनाक्षी उनियाल , वीरेन्द्र कंसवाल ,राजेश बड़ोला, रजनी गर्ग, गरिमा ,वन्दना अन्य शिक्षक गण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे!



Post A Comment: