ऋषिकेश ।रोटरी क्लब ऋषिकेश तथा इनरव्हील क्लब द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से एम्स परिसर में बृहद स्तर पर वृक्षारोपण पर किया गया। जिसमें वन एवं श्रम मंत्री हरक सिंह रावत तथा एम्स निर्देशक निदेशक रविकांत ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया बृहस्पतिवार को एम्स परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र वर्तवाल की अध्यक्षता व महासचिव डॉ रविकांत के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरक सिंह रावत ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षों का जहां पर्यावरण से संबंध है ,वही मनुष्य का भी वृक्षों के बिना जीवन अधूरा है। क्योंकि वृक्ष ही हमें ऑक्सीजन देते जिसके बिना मनुष्य रह नहीं सकता ।उन्होंने कहा कि यदि पेड़ बचेंगे तो मनुष्य भी बचेगा ।आज लगातार हो रहे वनों के दोहन के कारण ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ गया है ।यहां तक कि ओजोन की परत में ही आज छेद हो गया ।जिसे बचाए रखने के लिए पेड़ों को लगाया जाना अत्यंत आवश्यक है । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भी वृक्षों को लगाए जाने के लिए हरेला पर्व जैसी योजनाएं प्रारंभ की है ।जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा फल एवं और औषधीय पौधों को निशुल्क रूप से लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर एम्स के निदेशक प्रो रवि कांत ने कहा कि एम्स संस्थान द्वारा भी पर्यावरण को बचाए जाने के लिए एम्स के छात्र-छात्राओं को एक पौधा दिया जाएगा ।जिस की परवरिश के लिए उसी छात्र व छात्रा की जिम्मेदारी रहेगी ।जो कि 4 साल के बाद अपनी पेड़ के साथ सेल्फी खेंच कर भेजने के बाद वह एक प्रमाणपत्र भी प्राप्त करेगा इस दौरान इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मीनू डंग कहां की पेड़ों के लगाए जाने से आसपास का वातावरण शुद्ध होता ही है, साथ ही मनुष्य को ताजी व शुद्ध हवा भी मिलती है। क्योंकि उसके जीवन में काफी लाभकारी सिद्ध होती है इसलिए वृक्षों को लगाए जाना अत्यंत आवश्यक है । उनका कहना था कि आज लगातार पेड़ों को काटकर खड़े किए जा रहे कंक्रीट के जंगल में आने वाले समय में खतरनाक साबित होंगे जिसे जनहित में रोका जाना अत्यंत आवश्यक है वृक्षारोपण कार्यक्रम के संयोजक राकेश अग्रवाल ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों का धन्यवाद अर्पित किया इस अवसर बलवंत बलवंत सिंह सुशील गोयल, गोपाल अग्रवाल, नवीन अग्रवाल डॉ हरि ओम प्रसाद, डॉ विजेंद्र सिंह, शरद गुप्ता, विनोद जोहार, राजीव गर्ग ,डीके श्रीवास्तव ,उदय जैन, नितिन गुप्ता, अशोक अग्रवाल के अतिरिक्त इनरव्हील क्लब की आरती अग्रवाल ,सविता शर्मा ,ममता अग्रवाल वर्षा देवी, रितु अग्रवाल ,डॉ रितु प्रसाद ,अंजू अग्रवाल ,रश्मि अग्रवाल, चारू कोठारी, सरोनी गोयल ,वीणा देवी ,सुशीला देवी तथा मंजू देवी उपस्थिति थी।
Home
Unlabelled
रोटरी एवं इनरव्हील क्लब ने संयुक्त रूप से एम्स परिसर में किया फल एवं औषधीय पौधो का वृक्षारोपण


Post A Comment: