ऋषिकेश 7 अगस्त  राष्ट्रीय फेरी नीति ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में लागू करवाने को लेकर तथा नगर निगम एक्ट के प्रावधानों के  प्रतिकूल जाकर तहबाजारी ठेका दिए जाने  के विरुद्ध धरने का 17  वा दिन आंदोलन लगातार जारी है धरने  व जन सरोकार मोर्चा के संयोजक श्री राम कृपाल गौतम जी ने कहा कि गरीब ठेली रेडी खोखा पटरी फड़ सब्जी वालों का आंदोलन  नगर निगम ऋषिकेश के तानाशाही पूर्ण सोच  की प्रतिक्रिया के कारण  उपजा है इतिहास गवाह है जब भी कभी कमजोर वर्ग का शोषण हुआ है उसकी प्रतिक्रिया स्वरूप बड़े से बड़ा साम्राज्य ढह गया है अगर नगर निगम ऋषिकेश  ने अपनी बिगड़ी हुई कार्य संस्कृति में समयानुसार परिवर्तन नहीं किया  तो उसके बड़े नकारात्मक परिणाम निकलेंगे अपने  इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु इसी क्रम में आज 4:00 बजे  सायंकाल से ऋषिकेश स्थित त्रिवेणी घाट मैं जन जागरूकता हेतु   हस्ताक्षर अभियान चलाया गया धरने को समर्थन देने वालों में उत्तराखंड जन विकास मंच के अध्यक्ष  आशुतोष शर्मा फुटकर फल व सब्जी विक्रेता समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता मुसाफिर प्रसाद अनिल गुप्ता अवधेश राजभर की राजनाथ गुप्ता विजय राजभर राजेश गुप्ता सत्येंद्र गुप्ता सोनू गुप्ता अनूप कुमार महेंद्र कुमार किशन गुप्ता  रामाशीष राजभर राधा किशन हरिहर हरीश आनंद महेश कुमार भरत साहनी गणेश राजेश कुमार गुप्ता राहुल शर्मा कीमत लाल गुप्ता सुधीर गुप्ता जितेंद्र गुप्ता श्री लाल रामाश्रय हेमंत कुमार दीपक गुप्ता संजय गुप्ता हरिओम साहनी श्रवण कुमार निषाद सुभाष परशुराम सुरेश साहनी राम कुमार गुप्ता नीरज राजेंद्र चौरसिया रामकुमार यादव जगदीश रवि कुमार शिवा सिंह अशोक साहनी विनोद श्रीनिवास मुकेश कुमार  आदि लोग उपस्थित थे।

Post A Comment: