ऋषिकेश 07 अगस्त(AKA)नगर निगम ऋषिकेश द्वारा ठेकेदार के माध्यम से करवाई जा रही, दुकानदारों से तह बाजारी की वसूली व पॉलिथीन के विरोध में व्यापार सभा द्वारा नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन कर वसूली का विरोध किया। व्यापार सभा के अध्यक्ष मनोज कालरा तथा व्यापारी नेता जय दत्त शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर नगर निगम के आयुक्त चतर सिंह को बताया कि कुछ नगर निगम के कर्मचारी अस्थाई दुकानदारों से की तहबाजारी वसूल रहे हैं, जो कि नियम विरुद्ध है। इसी के साथ शासन स्तर पर पॉलिथीन को बनाए गए नियमों के विरुद्ध जाकर पॉलिथीन के खिलाफ अभियान छेड़े हुए है।जिससे व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने मांग की है कि दोनों मामलों में अपने स्तर से जांच करवाकर संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए, प्रदर्शन करने वालों में व्यापार सभा के अध्यक्ष मनोज कालरा ,प्रदीप कोहली, जय दत्त शर्मा ,रमन नारंग, सुरेश सुरी, हर्षित गुप्ता, प्रदीप कुमार ,मोतीराम कुकरेजा, विकास कुमार, पवन शर्मा ,अरविंद भट्ट, शिवम टूटेगा सहित अन्य व्यापारी भी मौजूद थे।


Post A Comment: