ऋषिकेश 10 अगस्त राष्ट्रीय फेरी नीति नगर निगम ऋषिकेश के स्तर पर लागू करवाने को लेकर तथा अवैधानिक रूप से नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के  प्रतिकूल जाकर तहबाजारी ठेका दिए जाने  के विरोध स्वरूप धरने व आंदोलन  का 20 वा दिन आंदोलन लगातार जारी है धरने को समर्थन देने वाली संस्थाओं में उत्तराखंड जन विकास मंच जन सरोकार मोर्चा लघु व्यापार  एसोसिएशन फुटकर फल व सब्जी विक्रेता समिति  आदि शामिल हुए बड़ी फल सब्जी मंडी के अध्यक्ष श्री अनिल खुराना जी तथा सचिव  चंद्र प्रकाश चौरसिया ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया उन्होंने कहा कि नगर निगम के स्तर पर राष्ट्रीय फेरी नीति लागू होती है परंतु नगर निगम ऋषिकेश में फेरी नीति लागू न करके तहबाजारी को ठेके पर नियम  विरुद्ध दिया है जिसके प्रताड़ना फुटकर फल व सब्जी विक्रेता रेडी पटरी  खोखे वाले भुगत रहे हैं इस अवांछित  तहबाजारी शुल्क के विरोध में सभी प्रबुद्ध नागरिकों को अपने आंदोलनकारी भाइयों का साथ देना चाहिए पूर्व सभासद श्री राहुल शर्मा ने कहा नगर निगम के सभी अवैधानिक कार्यों को ऋषिकेश की जनता देख रही है तहबाजारी के विरोध में  20 दिन  से गरीब रेडी ठेली पटरी खोखे वाले बैठे हैं मगर नगर निगम ऋषिकेश अपने तानाशाही पूर्ण रवैया बाज नहीं आ रहा है इसका हम हर स्तर पर विरोध  करेंगे धरने पर शामिल होने वालों में रामकृपाल गौतम आशुतोष शर्मा राजू गुप्ता अवधेस राजभर किशन गुप्ता राजेश कुमार गुप्ता कीमत लाल गुप्ता गणेश गुप्ता हरिओम साहनी भरत साहनी राकेश गुप्ता सोनू गुप्ता राजेश गुप्ता कैलाश चंद राधा कृष्ण गोवारी साहनी हरिहर सुभाष श्री राम साहनी महेश कुमार अनूप कुमार राम वचन गुप्ता सुभाष चंद्र बैरागी राहुल कृष्णा भारद्वाज हेमंत कुमार दीपक गुप्ता अनिल गुप्ता राजनाथ गुप्ता अनिल खुराना चंद्र प्रकाश चौरसिया गोपाल दास पायल मुसाफिर प्रसाद श्रीनिवास कपिल राठी विक्रम सिंह राजपूत विनोद शर्मा आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: