
ऋषिकेश,9 अगस्त। लायनेस क्लब डिवाइन की महिला विंग द्वारा आवास विकास स्थित विद्या मंदिर स्कूल में एम्स की महिला डॉक्टरों के साथ स्थानीय महिलाओं के लिए एक स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान चलाया ।शुक्रवार को आयोजित एम्स के कैंसर विभाग की अध्यक्ष बीना रवि के नेतृत्व में आयोजित जागरूकता अभियान के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं में बढ़ रही कैंसर की बीमारी के लक्षणों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है उन्होंने कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव के उपायों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए बताया कि जिन महिलाओं में इस बीमारी के लक्षण पाए जाते हैं ।उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार कराए जाने की आवश्यकता है ।इस दौरान क्लब की अध्यक्ष स्वाती गनेरीवाल ने बताया कि क्लब सदैव समाज कल्याण के कार्यों के प्रति लोगों को लिए जागरूकता अभियान चलाता रहता है। यह अभियान आज इसी श्रृंखला में आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य सतीश चौहान ,लायंस क्लब की महिलाओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उमा किंगर, दीपिका ग्रोवर ,श्वेता गुप्ता, रुचिका गनेरीवाल, हरलीन कौर जस्सल, सीमा असवाल सहित अन्य महिलाएं भी उपस्थित थे।
Post A Comment: