ऋषिकेश,09अगस्त । रक्षाबंधन पर्व के चलते ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय आश्रम की संचालिका बीके आरती व निर्मला दीदी ने शुक्रवार को कोतवाली मे पुलिस कर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर कर्तव्य निष्ठा का संकल्प पत्र भरवाया । इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय आश्रम की संचालिका बहन बी के आरती ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए रक्षाबंधन का महत्व समझाते हुए कहा कि यह एक पवित्र बंधन है ।जो की बुराइयों से छुटकारा पाए जाने का भी एक पर्व कहा गया है ।परमपिता परमात्मा ने कहा कि यह एक दिव्य त्यौहार भी कहलाता है। उन्होंने कहा कि आज भारत जैसा देश देवता से राक्षसी कलयुग की ओर बढ़ रहा है। जिसने भ्रष्टाचार, बलात्कारी ,व्यभिचार जैसी घटनाएं चरम सीमा पर बढ़ गयी है। लेकिन उसके बावजूद भी हम लोग सब के लिए सुख-शांति की कामना करते है। उनका कहना था कि परमात्मा ने शक्ति को शिव ही ईश्वर ,ओर ईश्वर को ही शक्ति माना है, इसलिए कहा गया है सत्यम् ही सुंदरम है ।इसलिए शिव को ही शक्ति माना गया है। जो कि संसार में सुख शांति समृद्धि की कामना करते हैं। इसीलिए आज सभी मंदिरों में शिव की स्थापना की जाती है। जो कि सत्य का प्रतीक है ।उन्होंने कहा कि ब्रह्मकुमारी ईश्वर आश्रम का उद्देश्य नरक की ओर जा रहे लोगों को स्वर्ग की ओर ले जाना है। हमारा उद्देश्य उस जहर को समाप्त करना है। जिसके कारण भ्रष्टाचार अनाचार को भी बढ़ावा मिला रहा है ,इसे समाप्त करने के लिए हमें दृढ़ संकल्पित होना पड़ेगा। जो मनुष्य को बुराइयों की ओर ले जा रहा है । हमें सब गुणों को अपनाने के लिए बुराइयों का त्याग करना पड़ेगा। भारत जैसे विशाल देश में रक्षाबंधन का पर्व भी बहनों की रक्षा के लिए मनाया जाता है। इस दौरान ब्रह्मकुमारी सभी पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने का संकल्प भी कराया ।इस अवसर पर निर्मला दीदी, एम एस राणा, मदन मोहन शर्मा, ब्रह्म कुमार, राजेंद्र तायल, राहुल कुमार, नवनीत कुमार, वा ईआर गुप्ता भी मौजूद थे।
Home
Unlabelled
ब्रह्मकुमारीयों ने पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का संकल्प करवाया


Post A Comment: