ऋषिकैश,11अगस्त (AKA)। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कश्मीर में धारा 370 तथा तहसील से हटाए जाने का ध्यान स्वागत किया वहीं उत्तराखंड क्रांति दल  भारतीय जनता पार्टी के सांसद व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट पर उत्तराखंड में बंगाल से आए शरणार्थियों को आरक्षण  दिए जाने  के मुद्दे को लेकर दिए गए बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि यह उत्तराखंड की जनता का अपमान है। यह बात त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने यहां गढ़वाल मंडल विकास निगम के अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान कही उन्होंने कहा प्रधानमंत्री द्वारा 370 व 35a  पर  लिये गये निर्णय  मे देरी का होना बताया । उन्होंने कहा कि हम पहले से ही हिमालई क्षेत्रों को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं जिससे हिमालय क्षेत्रों का विकास हो सके । त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि उत्तराखंड में भी हो रही बड़े पैमाने पर घुसपैठ को रोकने के लिए यहां 370 धारा को लागू किया जाना अत्यंत आवश्यक है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 1950 में बने संविधान के मुताबिक यहां के रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए उसे लागू किया जाए उनका कहना था उत्तराखंड देवभूमि के साथ हमारी सांस्कृतिक धरोहर भी है जहां बाहर से आने वाले लोगों पर रोक लगाई जानी चाहिए क्योंकि यहां की भौगोलिक स्थिति विभिन्न प्रांतों से विपरीत है। पंवार ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल 371 धारा को लेकर बड़े पैमाने पर राज्य में आंदोलन करेगा पत्रकार वार्ता में जिला महामंत्री सोहन प्रसाद भट्ट ,  नगर अध्यक्ष डोभाल पीडी ब्यास, आनंद तरियाल ,सम्राट पंवार ,अब्बल चंद श्री कोटी, आदि भी मौजूद थे।

Post A Comment: