ऋषिकेश,11अगस्त (AKA) नगर के बीचो-बीच डाले जा रहे ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर नगर निगम द्बारा  कूड़े को हटाए जाने की मांग को लेकर जागृति एक प्रयास संस्था के बैनर तले रविवार को कूड़े के ढेर पर बैठकर  योगासन किए। उल्लेखनीय है कि जागृति प्रयास संस्था द्वारा परशुराम चौक पर अनिश्चितकालीन धरना  दिया  जा रहा है  । रविवार को जागृति एक प्रयास संस्था के बैनर तले पिछले दो दशक से ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर नगर पालिका के बाद नगर निगम द्वारा डाले जा रहे ,कूड़े को हटाए जाने की मांग को लेकर संस्था के संयोजक अरविंद हटवाल के नेतृत्व मे गोविंद नगर शांति नगर तथा आसपास के क्षेत्रों मैं रहने वाले स्थानीय नागरिकों  के सहयोग से परशुराम चौक पर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया जा रहा है। अरविंद हटवाल का कहना है कि यह कूड़ा एक भूमाफिया की जमीन को बचाए जाने के लिए नगर निगम द्वारा डाला जा रहा है ।जिससे आसपास के क्षेत्रों में महामारी फैलने का अंदेशा है। इसे  लेकर पूर्व में भी नगर की सामाजिक संस्थाओ द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है ।लेकिन स्थानीय प्रशासन के कान पर जू तक नहीं रह गई है ।उन्होंने कहा कि इसके विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री  कार्यालय से पत्र व्यवहार भी किया गया उन्होंने कहा कि उनके द्वारा प्रारंभ किया गया लेकिन  इस संबंध में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे स्थानीय नागरिकों में रोष उत्पन्न हो रहा है उनका   कहना था , कि अब उनके द्वारा  प्रारंभ किया गया  यह अनिश्चितकालीन धरना तब तक जारी रहेगा जब तक इस  ग्राउंड को खाली नहीं किया जाता है । रविवार को  आंदोलन के दौरान  संदीप शास्त्री  के संचालन में कूड़े के ढेर पर योगार्थियो ने  योगासन किया धरना देने मे अरविंद हटवाल , कांग्रेस  प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, पूर्व नगर पालिका सभासद हरिश आनंद ,वेद प्रकाश धींगड़ा, राजकुमार अग्रवाल मधु जोशी गो रव राजपूत, गुड्डू रावत ,विकास अग्रवाल ,सुरेंद्र सिंह नेगी, हरी रााम वर्मा, मुकेश नेगी, हर्षित गुप्ता ,अजय प्रताप सिंह, डॉ आशुतोष डंगवाल ,गोपाल शर्मा, बृज भूषण सहित अन्य  लोग भी  उपस्थित थे।

Post A Comment: