ऋषिकेश,2 3 अगस्त (हि.स.)। योग गुरु राम देव के शिष्य व पतांजलि के सीआओ आचार्य बालकृष्ण की हालात बिगड़ जाने के बाद एम्स द्बारा जारी किये गये , स्वास्थ्य बुलेटिन मे कहा गया किउनकी हालत अस्थिर बनी है। लेकिन आगामी 48 घण्टे तक निगरानी मे रखा जायेगा । जिनकी सभी स्वास्थ्य सभी जांचे कर ली गई है। यह जानकारी एम्स के मैडिकल सुपरिटेंडेंट डा. ब्रहम प्रकाश ने देते हुए बताया गया कि आचार्य बालकृष्ण.को साढे चार बजे एम्स मे उपचार के लिए लाया गया था। जहाँ उनकी सभी जांच डॉक्टरों की एक विशेष टीम के नीरज व डा. सुबोध के नेतृत्व में की गई जिसमें सभी जांचें नॉर्मल पाई गई है लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर बनी है जिसके कारण वह किसी को पहचान नहीं रहे हैं जिनकी रिपोर्ट दिल्ली भी जांच के लिएभेजी जा रही है उन्होंने कहा कि आचार्य बालकृष्ण ने खाने में कुछ ऐसा पदार्थ ले लिया है। जिसके खाने के बाद वह बेहोश हो गए हैं और वह अनकॉन्शियस हो गये है। ब्रह्म प्रकाश ने बताया गया कि उनकी एम आर आई, सहित सभी जांचे सामान्य है। उनका कहना था कि आचार्य बालकृष्ण को आगामी 48घण्टे तक निगरानी मे रखा जायेगा।


Post A Comment: