ऋषिकेश,24अगस्त (AKA)। पतंजलि योग पीठ के सीओ आचार्य बालकृष्ण के स्वास्थ्य में निरंतर हो रहे सुधार के बाद उन्हें एम्स से छुट्टी दे दी जाएगी, यह जानकारी एम्स के निदेशक प्रो रविकांत ने पत्रकारों को शनिवार की सुबह देते हुए बताया ,उन्होंने कहा कि आचार्य बालकृष्ण के सभी किए गए स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण ठीक पाए गए ,लेकिन आज शाम तक उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा उसके बाद में छुट्टी दी जाएगी । इस दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि आज सुबह आचार्य बालकृष्ण के स्वास्थ्य में और निरंतर सुधार के चलते वह अब सभी को पहचानने लगे हैं जो कि उन्हें यहां से छुट्टी होने के बाद सीधे पतंजलि ले जाएंगे ,इस बीच आचार्य बालकृष्ण के स्वास्थ्य की जानकारी लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ,विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ,टिहरी सांसद महारानी राजलक्ष्मी शाह, परमार्थ निकेतन के परमा अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि, स्वामी अवधेशानंद नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ,हरिद्वार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सत्य पाल ब्रहमचारी ,नगर महापौर अनीता ममगांई, राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिघल, ऋषिकेश तहसीलदार रेखा आर्य, भी एम्स पहुंची थी
Home
Unlabelled
आचार्य बालकृष्ण के स्वास्थ्य में हुआ सुधार, मुख्यमंत्री सहित अन्य लोग पहुंचे हाल-चाल जानने



Post A Comment: