ऋषिकेश, 24 अगस्त (AKA)।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे नगर में मलेरिया की रोकथाम के साथ डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक किए जाने के लिए नगर निगम के सभागार में शनिवार को एक बैठक आयोजित कर मलेरिया तथा डेंगू से संबंधित जानकारी दी गई नगर निगम की महापौर अनीता ममगांंई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान एम्स के चिकित्सक डॉक्टर संतोष रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके संस्थान द्वारा मलिन बस्तियों में पिछले 1 सप्ताह से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत अभी तक 3 दर्जन से अधिक लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए उन्होंने कहा कि आगामी सोमवार से डेंगू और मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूकता के लिए बृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा
बैठक में नगर निगम के मुख्य आयुक्त चतर सिंह चौहान सहायक आयुक्त उत्तम सिंह नेगी स्वास्थ्य निरीक्षक सचिन रावत नगर पार्षद लव कंबोज शौकत अली गुरविंदर सिंह ,विजय बरौनी ,सुंदरी कंडवाल मनीष बंगवाल, अनीता रैणा, राकेश मिंया, गौरव कौशिक, सहित राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत आशा कार्यकर्ती भी मौजूद थी।

Post A Comment: