ऋषिकेश,08अगस्त (AKA)। टिहरी में स्कूल वैन में मारे गए 9 छात्रों की  चिता अभी शांत भी नहीं हो पाई थी ,कि जनपद  पौड़ी के कौड़िया-किमसार मोटर मार्ग पर गुंडी गांव के समीप एक टाटा सुमो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें छह छात्र घायल हो गये। सभी घायल स्कूली छात्र बताए जा रहे हैं, जिन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार  बृहस्पतिवार की  सुबह टाटा सूमो मालिक विनोद नेगी ढूंड गांव के बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। गुंडी गांव के समीप एक मोड़ पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गहरे खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि एक पेड़ से टकराकर वाहन अटक गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को बाहर निकाला। छह घायलों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया है।

Post A Comment: