ऋषिकेश 8 अगस्त। सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन व स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश में वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन शिक्षा की प्रगति व स्वच्छता हेतु ! इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य सतीश चौहान जी व नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी एवं वरिष्ठ नागरिक संगठन ऋषिकेश के प्रवक्ता नागेंद्र प्रसाद रतूड़ी कार्यक्रम अध्यक्ष राम राज बडोनी जी विशेष अतिथि वरिष्ठ पत्रकार नवभारत टाइम्स,व अग्रवाल जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर व माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन किया ! इस कार्यक्रम के मद्देनजर नगर आयुक्त नेगी जी ने छात्र-छात्राओं को सूखा व गीला कूड़ा अपने घरों में अलग अलग करने व समाज को जागरूप करने व ऋषिकेश को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया! तथा वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन में नागेंद्र प्रसाद रतूड़ी जी व अग्रवाल जी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सुझाव दिए जिसमें मान्यवर द्वारा कहा गया की विद्या भारती द्वारा संचालित सभी विद्यालय शिक्षा के साथ साथ संस्कार पक्ष अधिक जोर दे रहे हैं !जो अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा सभी वरिष्ठ नागरिकों से भी उन्होंने आग्रह किया! कि हमें अपने बच्चों को संस्कारवान बनाना चाहिए ,क्योंकि असली शिक्षा वही है आज के युग में प्रत्येक विद्यार्थी अच्छे अंक तो प्राप्त कर लेता है, किंतु संस्कारवान नही बन पाता ! असली शिक्षा उसे परिवार की तरफ से ही दी जाती है ,जिसके लिए विद्यालय भी इस महत्वपूर्ण भूमिका को निभा रहा है तथा हमें भी उनका सहयोग करना चाहिए !! एवं वंदना सत्र में गायत्री कुंज हरिद्वार कराई गई संस्कृत ज्ञान परीक्षा में विद्यालय की छात्रा मानसी सेमवाल ने प्रथम स्थान तहसील स्तर पर प्राप्त किया उसे पुरस्कृत किया गया!इस कार्यक्रम में शिक्षक श्रीमान कर्णपाल बिष्ट , नरेन्द्र खुराना,अजीत रावत , रजनी गर्ग, महेंद्र नारायण, भगत सिंह भण्डारी , दिलीप सिंह बिष्ट व अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे ।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
ऋषिकेश के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन व स्वच्छ भारत मिशन पर कार्यक्रम आयोजित


Post A Comment: