ऋषिकेश ,08 अगस्त (AKA)। ऋषिकेश पंडित ललित मोहन राजकीय महाविद्यालय श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस बनाए जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति यूएस रावत तथा महाविद्यालय के प्राचार्य एनपी माहेश्वरी का महाविद्यालय मे बृहस्पतिवार को पहुंचकर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिछले कई वर्षों से ऋषिकेश राजकीय पंडित ललित मोहन राजकीय महाविद्यालय को श्री देव सुमन का कैंपस बनाए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही थी जिनकी मांग को मान लिए जाने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया जिसमें पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी कपिल गुप्ता ,गजेंद्र सिंह, कुणाल पनेसर, खुमेंद्र सिंह ,नितिन सक्सेना ,आशीष अग्रवाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, नरेंद्र गौतम ,विवेक तिवारी, सहित काफी संख्या में छात्र उपस्थित थे ।
Home
Unlabelled
ऋषिकेश महाविद्यालय को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस बनाये जाने पर अभाविप ने गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति का किया स्वागत


Post A Comment: