ऋषिकेश ,07 अगस्त( AKA)। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर चंद्रभागा बस्ती के दोनों और बसी अवैध बस्ती को हटाए जाने के लिए नगर निगम ने 1 महीने का नोटिस जारी कर दिया है ।नगर निगम के मुख्य आयुक्त चतर सिंह ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा चंद्रभागा मे बसी अवैध बस्ती को लेकर उनकी जांच किए जाने के आदेश नगर निगम को दिए थे ।जिसके चलते पिछले शनिवार को 271 लोगों से जानकारी लेकर उनके सम्बंध मे पूछताछ की गई ,जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बिहार, उत्तर प्रदेश तथा अन्य राज्यों में पैतृक भूमि है। लेकिन वह लोग यहां रोजगार के लिए आए थे। और उन्हें स्थानीय राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है ।जिसे नगर निगम ने गंभीरता से लेते हुए उससे पूछताछ कर उनकी रिपोर्ट नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को भेज दी है। जिन्हें 1 महीने का समय अपना अतिक्रमण हटाए जाने के लिए नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं अतिक्रमण को जमने हटाए जाने पर नगर निगम जबरन कब्जे को खाली करवा लेगा ।

Post A Comment: