ऋषिकेश,07अगस्त( AKA)। पिछले कई महीनों से पंडित ललित मोहन राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल के परिसर बनाए जाने की की मांग परवान चढ़ गई है ।यह जानकारी संयुक्त सचिव एमएम सेमवाल ने प्रमुख सचिव आनंद वर्धन के आदेश से श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति को दिए गए ,एक पत्र में देते हुए बताया कि पंडित ललित मोहन राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल का परिसर घोषित कर दिया गया है। जिसके चलते विश्वविद्यालय की तात्कालिक आवश्यकता को देखते हुए पंडित ललित मोहन राजकीय स्नाकोत्तर विश्वविद्यालय बादशाहीथौल परिसर बनाए जाने की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है ।जिसके बाद से महाविद्यालय का प्रशासनिक नियंत्रण विश्वविद्यालय को तत्काल प्रभाव से प्रदान कर दिया गया है ।इस घोषणा के बाद ऋषिकेश छात्रसंघ सहित महाविद्यालय के तमाम प्रोफेसरों में हर्ष की लहर देखी जा रही है।

Post A Comment: