ऋषिकेश, 18  अगस्त पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गाँधी जी के 75वें जन्मदिन उपलक्ष्य में तय कार्यक्रम की कडी में आज राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में मरीजों व उनके तामीरदारो व चिकित्सालय के कर्मचारियों  को फल वितरण किया गया इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि स्व.राजीव गाँधी जी के75वें जन्मदिन को कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर कई सामाजिक कार्यो के माध्यम से मनाने का काम कर रही है। स्व राजीव गाँधी जी संचार क्रांति के जनक रहे आज जिसका लाभ पूरा देश इंटरनेट, मोबाइल, चैनल के माध्यम से उठा रहा  है स्व.राजीव गाँधी जी ने पंचायतों को अधिकार देकर सत्ता को जनता के हाथो तक पहुँचाने का काम किया।प्रदेश महासचिव  जयपाल जाटव ने कहा कि युवाओं को राजीव गाँधी जी से प्रेरणा लेनी चाहिए व देश के भविष्य के साथ साथ अपने भविष्य को बनाने में लगना चाहिये । स्व राजीव गाँधी जी वजह से ही युवाओं को अठारह वर्ष में मतदान का अधिकार मिला था। इसी कडी कल 19 अगस्त को राष्ट्रीय एकता मार्च हरिद्वार में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी के नेतृत्व में निकाला जायेगा व 20 अगस्त को स्व.राजीव गाँधी जी के जन्मदिन के दिन कांग्रेस भवन ऋषिकेश में पुष्पांजलि व विचार गौष्ठी कार्यक्रम किया जायेगा। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र,ए आई सी सी सदस्य जयेन्द्र रमोला,महासचिव जयपाल जाटव,प्रदेश सचिव विमला रावत,पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा,जिला महासचिव नन्द किशोर जाटव,प्रदीप जैन,सतीश शर्मा,सरदार जगजीत सिंह,प्यारेलाल जुगरान,उमा देवी,सैय्यद मुमताज हाशिम,सोहन लाल, पुरंजय राजभर,अभिषेक शर्मा,तनवीर सिंह,आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: