ऋषिकेश ,18 अगस्त (AKA )।नगर महापौर अनीता ममगांंई व राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की गैर मौजूदगी में नटराज चौक पर उत्तराखंड के गांधी कहलाने वाले स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की 10 फुट ऊंची मूर्ति का एक समारोह के दौरान वेद मंत्रो के उच्चारण के बीच अनावरण किए जाने के उपरांत नटराज चौक का नाम इंद्रमणि बडोनी के नाम से परिवर्तित हो गया है । उल्लेखनीय है कि रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा मूर्ति का अनावरण किया जाना था। लेकिन बरसात के कारण ऐन मौके पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द हो जाने पर नगर निगम द्वारा बनाई गई , मूर्ति का अनावरण किया गया ।उल्लेखनीय है कि नटराज चौक पर पिछले कई वर्षों से स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति लगाए जाने के साथ चौक का नाम बडोनी के नाम पर रखे जानेे की मांग आंदोलनकारियों द्वारा की जा रही थी। जिसे नगर महापौर अनीता ममगांंई ने चुनाव से पूर्व अपने चुनावी एजेंडे में भी शामिल किया था । इसी के चलते उन्होंने बोर्ड की पहली बैठक में ही 10 फुट ऊंची मूर्ति का प्रस्ताव भी पारित करवाया था । इसी के चलते आज मूर्ति का अनावरण करने के उपरांत नगर निगम में सभी 40 पार्षदों के सहयोग से नटराज चौक पर इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति लगाए जाने के पारित किए गए प्रस्ताव के लिए सभी पार्षदों का सम्मान भी किया गया । इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अनीता ममगांंई ने कहा कि स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी द्वारा उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर किए गए वर्षों तक आंदोलन को याद रखा जाएगा। जो कि नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी रहे हैं । यह मूर्ति उन्हीं की याद में लगाई गई है ,जो कि आने वालेे नौजवानों व पीढ़ी के लिए इतिहास की तस्दीक करेगी। इस अवसर पर अनेकों नेताओं ने भी इंद्रमणि बडोनी के संस्मरण सुनाए जानेेे के साथ उनके द्वारा किए गए आंदोलन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यमंत्री कृष्ण कुमार नगर निगम के नगर आयुक्त चतुर सिंह चौहान ,ओम प्रकाश चौधरी ,संजय शास्त्री ,राजकुमार अग्रवाल, चित्र मणी, चेतन शर्मा , प्रदीप धस्माना, जितेंद्र अग्रवाल, राजपाल ठाकुर, मोनिका गर्ग, संदीप शास्त्री, सरोज डिमरी, उषा जोशी, रोमा सहगल पवन शर्मा, ने भी अपने विचार व्यक्त किए सुनील थपलियाल केेे संचालन में चली सभा मे लोग उपस्थित थे ।
Home
Unlabelled
नगर महापौर के इंद्रमणि बडोनी की दस फुट ऊंंची मूर्ति का अनावरण किये जाने के बाद, नटराज चौक का नाम हुआ इंद्रमणि बडोनी चौक



Post A Comment: