ऋषिकेश 18 अगस्त धरना स्थल पर  स्वर्गीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी एवं उत्तराखंड के गांधी श्री इंद्रमणि बडोनी जी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि दी तथा नमन किया  धरने के संयोजक श्री राम कृपाल गौतम जी ने कहा कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस व उत्तराखंड के गांधी स्वर्गीय श्री इंद्रमणि बडोनी जी की पुण्यतिथि है उन्होंने सभी से उनके बताए हुए मार्ग का अनुसरण करने को कहा नेता जी ने आजाद हिंद फौज के माध्यम से वर्मा को आजाद कराया वे आज भी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं इसी तरह उत्तराखंड के गांधी स्वर्गीय श्री इंद्रमणि बडोनी जी ने  प्रथक राज्य आंदोलन की नींव रखी जिसकी परिणति उत्तराखंड राज्य के अस्तित्व में आने के रूप में हुई इसी के साथ श्री गौतम जी ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के द्वारा तहबाजारी  पर रोक लगा दी गई है आज से उन्होंने धरना स्थगित करने की विधिवत घोषणा कर दी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर माननीय उच्च न्यायालय  के आदेश प्राप्त होने  के पश्चात  अगर अनुपालन में  कोई भी कोताही बरती गई  तो हम    नगर निगम ऋषिकेश के विरुद्ध न्यायालय की अवमानना  के लिए वाद दायर करेंगे  और  उनके विरुद्ध धरने पर बैठेंगे उत्तराखंड जन विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा  की  नेताजी  ने देश की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का नेतृत्व किया वर्मा को आजादी दिलवाई अंततः भारत देश आजाद हुआ स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी द्वारा उत्तराखंड पृथक उत्तराखंड राज्य के लिए आंदोलन का नेतृत्व किया गया जिसके चलते 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड राज्य भारत के 28 वे राज्य के रूप में अस्तित्व में आया हमें अपने इन महापुरुषों से प्रेरणा लेकर देश और राज्य की प्रगति अपनी भागीदारी देनी चाहिए सतवीर पाल प्रदेश उपाध्यक्ष लघु व्यापार एसोसिएशन उसने कहा कि इन दोनों महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हर युवा बुजुर्ग माताएं बहने इनके उच्च आदर्शों को अपने मन में  स्थापित करें तथा लोक कल्याण व राज्य के प्रगति मैं अपनी भागीदारी दें पूर्व नगर पालिका परिषद सभासद राहुल शर्मा ने कहा की हमारे महापुरुषों ने अपने देश और राज्य के विकास के  तपस्वी जैसा जीवन जिया  तभी हम सच्चे अर्थ में आजादी का सुख भोग रहे हैं फुटकर फल व सब्जी विक्रेता समिति के अध्यक्ष श्री राजू गुप्ता जी ने कहा की हर युग में महापुरुषों व मनीषियों का जन्म लोक कल्याण के लिए होता है जिनकी बदौलत समाज में खुशहाली रहती है उन्होंने सभी सहयोगी संस्थाओं जन सरोकार मोर्चा उत्तराखंड जन विकास मंच लघु व्यापार एसोसिएशन  फुटकर फल व सब्जी विक्रेता समिति का धन्यवाद किया इस अवसर पर सोनू गुप्ता शिव जी तिवारी शैलेश हरिनारायण दिनेश कुमार गुप्ता अनिल गुप्ता हरिहर राम चीज राजभर राजेश कुमार गुप्ता कीमत लाल गुप्ता गणेश गुप्ता राधा किशन गुप्ता कृष्णा श्रीप्रकाश जायसवाल मुकेश शाह लखन कुमार  कल्लू थापा सुभाष चंद्र रामशरण गुसाईं श्रीनिवास चंदन भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: