ऋषिकेश 6 जुलाई गढ़वाल महासभा द्वारा आज सुबह जनपद टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर तहसील के कंगसाली मदननेगी मोटर मार्ग पर स्कूली बच्चो से भरी वेन के दुर्घटना ग्रस्त होने पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजे नेगी ने इस हृर्दयविदारक सड़क दुर्घटना के कारण काल के गाल में समाए नन्हें 9 बच्चो की दर्दनाक मौत पर पर गहरा शोक प्रकट करते हुवे पीड़ित परिवार के प्रति अपनी सवेदना व्यक्त करते हुवे सड़क दुर्घटना में घायल सभी बच्चो के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु ईश्वर से कामना की।डॉ नेगी ने राज्य सरकार से सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारो को उचित मुवावजा देने,पहाड़ी मार्गो की बरसात के मौसम के कारण खस्ताहाल हो चुकी सड़कों के तत्काल सुदरगिकर्ण के साथ ही ऐसी दर्दनाक घटनाओ की पुनरावृत्ति रोकने हेतु ठोस कदम उठाते हुवे उचित कार्यवाही करने की मांग की।


Post A Comment: