देहरादून 6 जुलाई । उत्तराखंड प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री, सुबोध उनियाल द्वारा निरंजनपुर, देहरादून स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव श्री विजय थपलियाल एवं अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। कृषि मंत्री द्वारा निरीक्षण के समय सेब आदि के व्यापारियों से भी मुलाकात की साथ ही उनकी समस्याओं को सुना और तत्काल उनके निस्तारण हेतु मौके पर ही विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री जी द्वारा अधिकारियों को सख्ती से यह भी निर्देशित किया गया कि विभागीय अधिकारी किसानों को समय पर उच्चकोटि का कीटनाशक उपलब्ध कराए ताकि किसानों की फसल को कदापि नुकसान न पहुंचे साथ ही किसानों को खेती-बाड़ी का प्रशिक्षण समय समय पर आधुनिक तकनीक के साथ दिए जाने हेतु भी निर्देशित किया। मंत्री जी द्वारा व्यापारियों और किसानों को आस्वस्त किया गया कि वो सदैव तन, मन एवं धन से किसानों के साथ है। किसान कभी भी उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याओं को उनके सम्मुख रख सकते है।मौके पर मौजूद व्यापारी एवं किसान मंत्री जी के इस सकारात्मक रवैये से खासे खुश नज़र आये।
Post A Comment: