ऋषिकेश,14अगस्त (AKA) ।हिमालय विद्यापीठ जूनियर हाई स्कूल गुमानीवाला में अमर शहीद विकास गुरंग की याद में उनके पिता रमेश गुरुग एवं माता बीना माया गुंंरुग के द्वारा निर्धन छात्र छात्रों के बैठने हेतु एक कक्षा कक्ष का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास के अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र बर्तवाल एवं सचिव डॉ रविकौशल के द्वारा हिमालय विद्या पीठ स्कूल में स्मार्ट क्लास का भी उद्घाटन किया । इस अवसर उपस्थित सभी ग्रामीणों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं व छात्रों ने शहीद विकास गुरंग के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। इस दौरान जितेंद्रबर्तवाल ने छात्र-छात्राओं को स्मार्ट क्लास का महत्व समझाया इस विद्यालय के लिए रोटरी क्लब हरसंभव सहायता के लिए खड़ा रहेगा इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद सिंह चौहान, प्रबंधक होशियार सिंह भंडारी ,धूम सिंह कंडारी, वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक मानवेंद्र कंडारी , देवेंद्र बेलवाल, रणजीत थापा , विनोद पोखरियाल ,सतपाल राणा , शंभू शंकर, प्रदीप चंद्रा, वार्ड सदस्य अरुण बिष्ट , सुधा बेलवाल , अनीता बलूनी, सरोज व्यास , गंगा देवी , गोविंद सिंह मेहर , कमला उनियाल , रश्मि सहित कई संख्या में अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे।
Home
Unlabelled
शहीद विकास गुरंग की स्मृति में निर्धन छात्र-छात्राओं के लिए परिजनों ने कक्षा कक्ष का किया शिलान्यास



Post A Comment: