ऋषिकेश- दिल्ली के तुगलक रोड में बने वर्षों पुराने संत शिरोमणि रविदास मंदिर को तोड़े जाने को लेकर शहर के दलित समाज में आक्रोश का माहौल है।
उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने मामले को लेकर केन्द्र व दिल्ली सरकार की घोर निंदा की है।
बुधवार की दोपहर मंच के हरिद्वार रोड़ स्थित कार्यालय में आहुत बैठक में मंच के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल जाटव ने कहा की संत रविदास का मंदिर तोड़े जाने से दलित समुदाय की आस्था को गहरा झटका लगा। जबरन मंदिर तोड़कर भारतीय सरकार ने हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ किया। जिसे बर्दाशत नहीं किया जाएगा।
सरकार को दलितों पर हो रहे उत्पीडऩ पर रोक लगाकर मंदिर का निर्माण फिर से कराना चाक्षिए। साथ ही मांग की कि मंदिर को ध्वस्त करने वालों पर कार्रवाई की जाए।मंच के महासचिव सुनील गोस्वामी के संचालन में चली बैठक में आशीष राय,जोगेंद्र प्रजापति, जतिन जाटव,राजेंद्र कुमार, रामकुमार, विनोद चौहान, कालीचरण, संजय सिंह, सुशील गोस्वामी, आकाश, बंटी जाटव आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: