ऋषिकेश 16 अगस्त पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गाँधी जी के 75वें जन्मदिन पर तय कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया गया .इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि स्व.राजीव गाँधी जी के75वें जन्मदिन को कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर कई सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यमो से मनाया जायेगा। इसी कडी में आज ऋषिकेश मंशा देवी विस्थापित क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया तथा 17अगस्त रक्तदान शिविर कांग्रेस भवन ऋषिकेश में तथा 18 अगस्त को फल वितरण राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में किया जायेगा।19 अगस्त को राष्ट्रीय एकता मार्च हरिद्वार में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी के नेतृत्व में निकाला जायेगा व 20 अगस्त को स्व.राजीव गाँधी जी के जन्मदिन पर कांग्रेस भवन ऋषिकेश में पुष्पांजलि व विचार गौष्ठी कार्यक्रम किया जायेगा। स्व.राजीव गाँधी जी द्वारा पर्यावरण पर व ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिये ग्राम्य विकास योजनाओं पर विशेष जोर दिया। ग्राम प्रधानो को छोटी संसद जैसै अधिकार दिये। ए आई सी सी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस के काम देश के इतिहास को खत्म कर अपना फर्जी इतिहास परोसने का काम कर रही है स्व राजीव जी के कामो की वजह से देश ने काफी तरक्की की । स्व राजीव गाँधी जी देश की सुरक्षा के साथ समझौता नही किया अमेरिकी के दबाव के बावजूद अमेरिकी जहाजो को इराक युध्द में भारत की धरती से तेल नहीं लेने दिया। प्रदेश महासचिव जयपालसिंह जाटव ने कहा कि स्व.राजीव गाँधी जी का पूरा परिवार देश से लगा है संचार हो या देश की सुरक्षग का मामला सभी क्षेत्रों में उनका योगदान अग्रणी रहा देश उनका ऋणी है और रहेगा। आज वृक्षारोपण कार्यक्रम में वन विभाग के दरोगा स्वयंवर दत्त कर्णवाल व बीट अधिकारी मंशाराम गौड का विशेष योगदान रहा इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र,ए आई सी सी सदस्य जयेन्द्र रमोला,महासचिव जयपाल जाटव,प्रदेश सचिव विमला रावत,पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा,अरविंद जैन,जिला महासचिव राजेन्द्रगैरोला,जिला महासचिव नन्द किशोर जाटव,प्रदीप चन्द्रा,दिनेश मास्टर, सुमित त्यागी,गौरव यादव,पुरंजय राजभर ,जितेंद्र चौहान,कुवंर सिंह, विजय राणा,राकेश भट्ट, दीपक गौनियाल,रामकृष्ण भण्डारी आदि उपस्थित थे।


Post A Comment: