ऋषिकेश 17 अगस्त    सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज आवास विकास ने  मातृ सम्मेलन व गणेशचतुर्थी कार्यक्रम  सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश  में   मातृसम्मेलन  छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास  हेतु  ! इस   कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य  राजेन्द्र प्रसाद पांडेय   श्रीमति मीनाक्षी गुप्ता, अनामिका गुप्ता (समाजसेवी)  जी  ने  संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर व माँ सरस्वती के चित्र पर   पुष्पार्चन किया ! इस कार्यक्रम के मद्देनजर विनीता खुराना(कार्यक्रम अध्य्क्ष) ने शिक्षा के क्षेत्र में सुझाव दिए जिसमें सम्मनित  अभिभावक  रूपम सक्सेना ,अनिता बलूनी  द्वारा कहा गया की विद्या भारती द्वारा संचालित सभी विद्यालय शिक्षा के साथ साथ संस्कार पक्ष पर अधिक जोर दे रहे हैं !जो अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा सभी  मातृ शक्ति से भी  उन्होंने आग्रह किया! कि हमें अपने बच्चों को संस्कारवान बनाना चाहिए ,क्योंकि असली शिक्षा वही है ,आज के युग में प्रत्येक विद्यार्थी अच्छे अंक तो प्राप्त कर लेता है, किंतु संस्कारवान नही बन पाता ! असली  शिक्षा उसे परिवार की तरफ से  ही दी जाती है ,जिसके लिए विद्यालय भी इस महत्वपूर्ण भूमिका को निभा रहा है तथा हमें भी उनका सहयोग करना चाहिए !!  एवं वंदना सत्र में आचार्य मनोज पंत जी द्वारा गणेश चतुर्थी की महत्ता को बताया!   विद्यालय  के प्रधानाचार्य जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृशक्ति व   अतिथि गण का विद्यालय परिवार की ओर से आभार प्रकट किया व  सभी को गणेश चतुर्थी की अग्रिम शुभकामनाएं दी ,व बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए निवेदन किया ! इस कार्यक्रम में    शिक्षक (मिडीया प्रभारी)नरेन्द्र खुराना,मनोरमा शर्मा,  रजनी गर्ग,  आरती बड़ोनी ,रश्मि गुसाईं , सतीश चौहान , अनिल भंडारी , राजेश बड़ोला,  दीपक थपलियाल ,आँचल सेमवाल , नीलम सजवाण ,व अन्य माताएं  उपस्थित रहे!

Post A Comment: