ऋषिकेश, 21 अगस्त  (AKA)। अहम् ब्रह्मास्मि  योग  मंदिर ट्रस्ट के संचालक  ने कहा कि अहम सुखी जीवन का आधार योग और यज्ञ है।  यह विचार बुधवार को अहम् ब्रह्मास्मि योग मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान मे  आयोजित यज्ञ कराने के बाद योगाभ्यास कराते हुए योगिराज करणपाल गिरी महाराज ने कहा कि योग और यज्ञ हमारी भारतीय संस्कृति की धरोहर है ,और सुखी व समृद्ध जीवन का आधार है। इनके नियमित रूप से करने से मनुष्य संसार के सारे सुख प्राप्त कर सकता है. शिव गंगा धाम श्यामपुर मे दिल्ली से आये साधको को यज्ञ का महत्व बताते हुए कहा कि इसके करने से वातावरण सुद्ध होकर देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है ।ग्रह दोष, पितृ दोष दूर होते है तथा पोजेटिव एनर्जी का विकाश होकर मनुष्य के कल्याण का मार्ग खुलता है। स्वस्थ रहने के लिए योग से उत्तम साधन कोई नहीं है। इस अवसर पर साध्वी सरिता गिरी, प्रलाद गोयल, हेमेंद्र, संतोष, महेश आदि उपस्थित रहे।

Post A Comment: