राज्य व केंद्र सरकार को संस्कृत के उत्थान को लेकर जागरूक होने की आवश्यकता - आचार्य पंकज


ऋषिकेश, 21 अगस्त (AKA)। संस्कृत छात्र सेवा समिति के बैनर तले संस्कृत के प्रचार प्रसार को लेकर नगर में विशाल जन जागरण रैली निकाली गई ।बुधवार की सुबह नगरपालिका प्रांगण से प्रारंभ हुई संस्कृत के प्रचार प्रसार  रैली    संस्कृत सेवा  समिति के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ,महामंत्री सर्वेश तिवारी ,संगठन मंत्री  सूरज बिजलवान के नेतृत्व में निकाली गई, जो कि    तिलक रोड हीरालाल मार्ग ,देहरादून रोड, हरिद्वार रोड क्षेत्र बाजार से होती त्रिवेणी घाट पर जाकर समाप्त हुई, रैली में पंजाब सिंध क्षेत्र संस्कृत साधु महाविद्यालय, जयराम आश्रम ,संस्कृत विद्यालय बाबा काली कमली ,संस्कृत विद्यालय नेपाली क्षेत्र ,संस्कृत महाविद्यालय दर्शन महाविद्यालय, मुनी की रेती, मुनेश्वर वेदांत महाविद्यालय पुराना टिहरी अड्डा के सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने भाग लिया ।त्रिवेणी घाट पर रैली के समापन अवसर पर संस्कृत छात्र सेवा समिति के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के संचालन में आयोजित सभा के दौरान आचार्य पंकज ने संस्कृत के प्रचार प्रसार को लेकर समय-समय पर इस प्रकार की जन जागरण यात्रा निकाले जाने पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला ,साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार दोनों सरकारों द्वारा संस्कृत की निरंतर उपेक्षा की जा रही है ।जिसके कारण इसके पढ़ने वाले छात्रों में अभाव हो रहा है ।उन्होंने कहा कि सरकार को संस्कृत के प्रति सकारात्मक प्रयास किए जाने चाहिए। क्योंकि संस्कृत हमारी सभी भाषाओं की जननी है ।उन्होंने कहा कि सरकारों को संस्कृत के उत्थान को लेकर इसके लिए धन की व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अनेकों वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए रैली के दौरान संस्कृत छात्र सेवा समिति के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ,आचार्य पंकज ,संजय शास्त्री ,जयेंद्र रमोला ,धर्मेंद्र कंसल ,राकेश मियां ,प्रदीप उपाध्याय ,शशिधर बहुगुणा, मनोज द्विवेदी ,सुनील दत्त भट्ट, ओमप्रकाश पोरवाल ,सुभाष डोभाल, जनार्दन कैरवान ,मनोज कुमार द्विवेदी, जितेंद्र भट्ट सहित काफी संख्या में सभी विद्यालयों के छात्र उपस्थित थे।

Post A Comment: