ऋषिकेश,21अगस्त (AKA)। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने एक पखवाड़े पूर्व सुनार की दुकान से चोरी किए गए सोने चांदी के जेवरात मामले में दो साथी चोरों को चोरी के 2 मोबाइल फोन, दो चैन व 40 हजार रुपये नगदी के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किए जाने का दावा किया है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के अनुसार विगत 7 अगस्त 2019 को  दिनेश कुमार पुत्र  नत्थीमल निवासी गली नंबर 5 गंगानगर के द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा था कि रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उनकी दुकान से चांदी की ज्वेलरी चोरी कर ली गई है।    जिस पर कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया था वहीं एक अन्य घटना में अमनदीप गुप्ता पुत्र राजेश कुमार गुप्ता निवासी गुर्जर प्लाट गुमानीवाला ऋषिकेश के शिकायत दर्ज कराई गई कि  ऋषिकेश रोडवेज बस अड्डा के पास शगुन कन्फेक्शनरी के नाम से दुकान है। जब सुबह दुकान में बैठकर मेरी आंख लग गई कि आहट होने पर आंख खुली तो बाहर आकर देखा कि 22- 23 साल के दो लड़के भागते हुए दिखाई दिए। अंदर जाकर मैंने अपना गल्ला चेक किया तो उसमें रखे 7-8 हजार रुपए व दो मोबाइल फोन  ओप्पो एम आई चोरी हो गए हैं। जिस पर  पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज चेक करने के साथ संदिग्ध एवं पुराने चोरों से पूछताछ करने हेतु सर्विलांस एवं दबिश दी गई जिसके बाद दो शातिर चोरों को मय माल के बस अड्डा ऋषिकेश के पास निर्माणाधीन हिमालयन म्यूजियम पीछे कच्ची सड़क के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
गिरफ्तार लोगों का का नाम दीपक जोशी पुत्र शंकर दत्त जोशी निवासी ग्राम सुखीढाँग चक जिला चंपावत उत्तराखंड,
 सागर थापा पुत्र श्री अर्जुन सिंह थापा निवासी थाना भोगपुर थाना रानीपोखरी देहरादून दिल से पुलिस ने 2 मोबाइल फोन व 6700/- नगद व दो चैन सफेद धातु एक जोड़ा पाजेब सफेद धातु,
तीन बिछूए सफेद धातु,व 19,200/- भी बरामद किए है ।

Post A Comment: