ऋषिकेश,13अगस्त( AKA) ।लक्ष्मणझूला में प्रयत्न एक सामाजिक संस्था द्वारा  मंगलवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ लक्ष्मण झूला के थानाध्यक्ष राजेंद्र कठैत ,व  पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत एवं संस्था संस्थापक अश्विनी गुप्ता हरी झंडी  ने दिखाकर किया ।तिरंगा यात्रा लक्ष्मणझूला से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए वानप्रस्थ के घाट पर समापन हुई, संस्था संस्थापक अश्वनी गुप्ता ने बताया कि यात्रा का मुख्य आकर्षण 100 फिट का राष्ट्रीय ध्वज था । और सभी बच्चों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाए यात्रा में विभिन्न स्कूलों ने प्रतिभाग किया ।जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मणझूला प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणझूला बाल विद्या निकेतन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट एवं संस्कृत महाविद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया ।यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह भी होता है कि आजकल देश भक्ति सिर्फ मोबाइल फोन तक ही सिमट गई है। सभी इसमें कमेंट करते हैं और हो जाती है देश भक्ति यात्रा से सभी लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए ही हमारी संस्था प्रतिवर्ष तिरंगा यात्रा का आयोजन करती है इस तिरंगा यात्रा में अधिक उत्साह ये भी था कि क्योंकि हाल ही में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा कश्मीर मेंं लागू  धारा 370 हटाई    गई है ,अब एक राष्ट्रीय ध्वज का नारा जो कभी हर भारतवासी लगाता था, वह सपना पूरा हुआ है ।उसको देखते हुए भी जनता में बहुत जोश था और बहुत ही उत्साह के साथ यात्रा में सभी ने प्रतिभाग किया ।यात्रा का वानप्रस्थ में राष्ट्रीय गान के पश्चात समापन किया गया। यात्रा में उपस्थित संस्था संस्थापक अश्वनी गुप्ता संस्था सचिव विधी गुप्ता, गजेंद्र नागर, संजीव वर्मा ,राकेश अग्रवाल, मनीष राजपूत, गुरुपाल बत्रा ,भरत लाल ,विनीता नौटियाल, पूजा आर्य ,बबली देशवाल ,मिनाक्षी भंडारी ,नवीन राणा, जितेंद्र धाकड़, अरविंद नेगी ,मनोज डोबरियाल ,गोपाल अग्रवाल ,बृजेश चतुर्वेदी, सचिन चोपड़ा ,राम जी पांडे, जीतू अवस्थी ,मोहन नगर, देवेंद्र पयाल ,सुरजीत राणा ,त्रिवेंद्र नेगी, लक्ष्मी  , पूनम पयाल ,विकी अरोड़ा ,शीला देवी कृष्णा बत्रा, आदि भी उपस्थित थे।

Post A Comment: