ऋषिकेश, 14 अगस्त( AKA)।ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर सात मोड़ के निकट तीन वाहनों में बुधवार कि सुबह हुई भिड़ंत के परिणाम स्वरूप उप जिलाधिकारी ऋषिकेश सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ,जिन्हें एम्स व ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है । प्राप्त समाचार के अनुसार ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर लगभग 10:15 बजे देहरादून मार्ग रात मोड़ के निकट मनीषा मंदिर के निकट एक विक्रम टेंपो दो कारों के बीच आमने सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें उपजिलाधिकारी प्रेमलाल तथा नाजिर सुनील भट्ट जो कि एक प्राइवेट वाहन से ऋषिकेश आ रहे थे ,भी घायल हो गए। वहीं विक्रम टेंपो में सवार अनीशा उम्र 16 वर्ष पुत्री दिनेश निवासी रानी पोखरी , वर्षा पुत्री शत्रुघन राय वाला, तनु पुत्री दिनेश रानीपोखरी ,, रिचा पत्नी एमआर कोठियाल निवासी रानीपोखरी ,शोभा पत्नी की उम्र 40 वर्ष निवासी रानी पोखरी, रश्मि पुत्री अशोक कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी भोगपुर ,पुष्पा पत्नी धीरेंद्र उम्र 40 वर्ष निवासी पप्पू भोगपुर ,श्याम सिंह पुत्र मुखराम निवासी दूंगी धार नई टिहरी ,राजकीय चिकित्सालय उपचार हेतु लाया गया वहीं तनू व पुष्पा की हालत को गंभीर देखते हुए एम्स में रेफर कर दिया है । जबकि ऋषिकेश के स्थानीय कार चालक मोहन बिष्ट के द्वारा चार घायलों को अपने कार में लेकर सबसे पहले राजकीय चिकित्सालय पहुंचे उन्होंने घायलों को इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया मोहन बिष्ट ने जनहित का सराहनीय कार्य किया।



Post A Comment: