ऋषिकेश,01अगस्त( AKA) एक नय्या दो खेवनहार के चलते एक युगल प्रेमी ने घाट रोड स्थित सिंधी धर्मशाला में पंखे से एक साथ लटककर आत्महत्या कर ली । जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने फांसी के फंदे से उतारकर जांच प्रारभ कर दी है । पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आत्महत्या करने वाले युवक और युवती की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मृतका विवाहित है। मृतका की पहचान सपना पवार 28 वर्ष पत्नी शिव पंवार 730/13 विनय पार्क प्रताप नगर गुरुग्राम हरियाणा और युवक की पहचान जगजीत सिंह 24 पुत्र अजीत सिंह निवासी 17/1091 संधू कॉलोनी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला की करीब एक माह पूर्व गुमशुदगी उसके पति द्वारा थाना न्यू कॉलोनी गुरुग्राम हरियाणा में दर्ज कराई गई थी। महिला के दो बच्चे भी हैं। ऋषिकेश पुलिस ने न्यू कॉलोनी गुरुग्राम थाने को घटना को सूचना दे दी है। महिला के पति और परिजन ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों युगल प्रेमी बुधवार की दोपहर 12:00 बजे ऋषिकेश आए थे और वह सिंधी धर्मशाला में एक कमरे में आकर रह गए थे जो कि शाम के समय त्रिवेणी घाट सहित राम झूला लक्ष्मण झूला भी घूमने गए थे ।धर्मशाला के एक कर्मचारी का कहना है कि सपना पंवार उनके कमरे के बाहर लगे ,वास वेसिंन पर सुबह के समय मुंह धोते हुए रो रही थी , लेकिन कुछ समय बाद वह भी अपने कमरे में चली गई, उसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह सफाई कर्मचारी जब कमरे की सफाई करने गया तो उसने देखा कि दोनों पंखे से चुनी का फंदा बनाकर एक साथ लटके हैं । जिनके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है । जिसमें मौत का कारण स्वेच्छा से सुसाइड करना बताया गया है ।पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

Post A Comment: