देहरादून। उत्तराखंड में तीन जिलों के पुलिस कप्तानों के तबादले किए गए हैं। इसके साथ ही 3 अपर पुलिस अधीक्षक को हटाया गया है। उत्तराखंड में लंबे समय से जिलों के पुलिस कप्तानों को लेकर प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही थी। शुक्रवार शासन ने देहरादून की एसएसपी श्रीमती निवेदिता कुकरेती को हटाकर उनके स्थान पर देहरादून के नए पुलिस कप्तान के रूप में अरुण मोहन जोशी को देहरादून का नया पुलिस कप्तान बनाया है। इसके अलावा हरिद्वार के एसएसपी के रूप में सेंथिल आबूदई कृष्ण को हरिद्वार का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। वहीं बागेश्वर के पुलिस कप्तान के रूप में प्रीति प्रियदर्शनी को नया कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा देहरादून की पुलिस कप्तान निवेदिता कुकरेती को पुलिस अधीक्षक अभी सूचना एवं पावर कारपोरेशन में सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वही जन्मय खंडूरी को पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला व सेनानायक आईआरबी के रूप में तैनाती दी गई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक के भी तीन अफसरों में परिवर्तन किया गया है। लोकेश्वर सिंह को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मणिकांत मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी, सरिता डोभाल अपर पुलिस अधीक्षक देहरादून, हरवंश चुग उत्तराखंड पावर कारपोरेशन विभाग में भेजे गए हैं। उत्तराखंड में लंबे समय से जिलों के पुलिस कप्तानों को बदले जाने की चर्चाएं चल रही थी। जिस पर आज उत्तराखंड शासन ने अपनी अंतिम मोहर लगाकर तबादलों की सूची को जारी किया है। देहरादून के पुलिस कप्तान के रूप में अरुण मोहन जोशी अब नए पुलिस कप्तान के रूप में देहरादून की पुलिसिंग को संभालेंगे तो वही हरिद्वार जनपद में सेंथिल आबूदई कृष्ण को नई जिम्मेदारी दी गई है इसके अलावा प्रीति प्रियदर्शनी को बागेश्वर का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।

Post A Comment: