ऋषिकेश 1अगस्त दिन बृहस्पतिवार को लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के तत्वाधान में अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष लॉयन लविश अग्रवाल को लायंस वाइस डिस्टिक गवर्नर लॉयन डॉक्टर गौरव गर्ग ने अध्यक्षता की शपथ दिलाई।

देहरादून रोड स्थित एक होटल में लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के अधिष्ठापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि लायंस मंडलाध्यक्ष लायन संजीवा कुमार अग्रवाल ने अन्य अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से किया। 

समारोह में सर्वप्रथम लॉयन आशीष अग्रवाल ने उपस्थिति के बीच क्लब द्वारा वर्ष 2018-19 में किये गए कार्यों की जानकारी दी। देहरादून से पधारे  लॉयन रजनीश गोयल ने  क्लब में शामिल हुए नए सदस्यों संजय पवार  प्रतीक कालिया  हिमांशु गोयल चितरंजन कालरा को लायन वाद की शपथ दिलाई। मसूरी से पधारे उप मंडल अध्यक्ष द्वितीय लॉयन डॉ गौरव गर्ग ने क्लब के सभी नए पदाधिकारियों के साथ साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष लॉयन लविश अग्रवाल को भी शपथ दिलाई।

गाजियाबाद से पधारे मुख्य अतिथि मंडला अध्यक्ष लॉयन संजीव अग्रवाल ने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की व एक जरूरतमंद निर्धन विद्यार्थी को एक वर्ष की स्कूल फीस भी उपलब्ध कराई। अपने संबोधन में अधिष्ठापन अध्यक्ष लॉयन लविश अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष क्लब निर्धन और जरूरतमंदों  वर्ष असहाय व जरूरतमंद लोगों की सेवा में तत्पर रहेगा

कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी लॉयन विनय मित्तल लॉयन अश्वनी कांबोज लॉयन धीरज मखीजा लॉयन पंकज चंदानी लायन विनोद शर्मा ने भी उपस्थिति के सामने अपने विचार रखें जिसमें मुख्य रूप से क्लब के सदस्यों को समाज सेवा के लिए और ज्यादा भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में देहरादून हरिद्वार डोईवाला गाजियाबाद शहरों के लायंस क्लब के पदाधिकारी भी शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन लायन अरविंद किंगर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में देवेंद्र अग्रवाल , संदीप गुप्ता संजय व्यास कपिल गुप्ता पंकज गुप्ता जितेंद्र बर्थवाल, हरी रतूड़ी महेश किंगर राजीव अरोरा निशांत मालिक मानव जोहर पूजा अग्रवाल ज्योति सिंगल युविका चंदानी गीतू अरोड़ा प्रिया किंगर शेफाली बत्रा रुचिका अग्रवाल अतिका गुप्ता आदि उपस्थित थे।


Post A Comment: