ऋषिकेश 2 अगस्त (AKA) राष्ट्रीय फेरी नीति लागू करवाने को लेकर तथा नगर निगम ऋषिकेश के क्षेत्र में नगर निगम अधिनियम के प्रतिकूल तहबाजारी ठेका दिए जाने के विरोध मेंधरने का 12 वा दिन आंदोलन जारी है धरने को समर्थन देने वाली संस्थाओं में उत्तराखंड जन विकास मंच जन सरोकार मोर्चा लघु व्यापार एसोसिएशन फुटकर फल मंडी विक्रेता समिति आदि ने समर्थन दिया इस धरने को समर्थन देने आए अतिथि में लघु व्यापार एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय चोपड़ा ने कहा कि नगर निगम के स्तर पर कहीं भी तय बाजारी दिए जाने का प्रावधान नहीं है महा नगर आयुक्त का एक कार्य संविधान के प्रतिकूल है इस कार्य के लिए उन्हें कोर्ट दोषी ठहरा सकता है उन्होंने चेताया कि अगर नगर निगम प्रशासन ने बुधवार तक तहबाजारी ठेके कोनिरस्त नहीं किया तो हम बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी महोदय से मिलने दल बल के साथ देहरादून जाएंगे उत्तराखंड जन विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा की एक और जहां माननीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार असंगठित क्षेत्र के लिए पेंशन योजना के साथ साथ कई तरह की सुविधाएं प्रदान कर रही है इससे आगे बढ़कर प्रत्येक बेरोजगारों के लिए जब तक रोजगार की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो पाती है तब तक के लिए यूनिवर्सल बेसिक इनकम बेरोजगारों को देने की सोच रही है वहीं दूसरी तरफ नगर निगम ऋषिकेश अधिनियम के प्रतिकूल जाकर शुल्क वसूल कर रहा है जबकि उसे राष्ट्रीय फेरी नीति निगम के स्तर पर लागू करनी चाहिए धरने को समर्थन देने वालों में रामकृपाल गौतम पूर्व सभासद राहुल शर्मा संयोजक मुसाफिर प्रसाद गुप्ता फुटकर फल मंडी समिति अध्यक्ष राजू गुप्ता राहुल पाल सुभाष चंद्र बैरागी राधा कृष्ण राकेश गुप्ता भरत साहनी विपिन शर्मा रामाधार चौरसिया शास्त्री धीरज पंथ राजेश गुप्ता कीमत गुप्ता गणेश गुप्ता अनिल कुमार मंगू सिंह बलराम सिंह मीर हसन नवीन कुमार सिंह कैलाश चंद ऋषि जयसवाल ईश्वर चंद्र अग्रवाल मुकेश हेमंत कुमार अरुण कुमार राहुल शर्मा सोनू अरोड़ा राम कुमार गुप्ता सुधीर गुप्ता मुन्ना प्रजापति अनुपम पोखरियाल सोनू, हरिओम अजय चौधरी शुभम चौहान सीमा चौहान उर्मिला देवी भूपेंद्र कुमार सुभाष चंद्र गुप्ता अभिषेक गुप्ता ऋषि गुप्ता श्रीनिवास सोनू गुप्ता नीरज आदि उपस्थित थे।


Post A Comment: