ऋषिकेश 9 अगस्त  कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश द्वारा आज की तिथी "अगस्त क्रांति" के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया।जिसका संचालन कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि कांग्रेस के मुम्बई अधिवेशन 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों छोडो के साथ असहयोग आन्दोलन की शुरुआत महात्मा गांधी जी ने की और 15 अगस्त 1947 देश की आजादी तक चला। आज भाजपा सरकार कांग्रेस के इतिहास को बदलने का प्रयास कर रही है सोशल मिडिया पर झूठ परोसने का काम कर रही है । प्रदेश महासचिव जयपाल जाटव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी में अहम रोल अदा किया जवाहर लाल नेहरू जी ने देश को बडे बडे शिक्षा संस्थान, उधोग धंधे , बाँध बनवाये देश नेहरू,गाँधी परिवार का ऋणी है। प्रदेश सचिव विमला रावत,चंदन सिंह पंवार,दिनेश चंद्र, महिला अध्यक्ष मधुजोशी आदि ने भी अगस्त क्रांति पर अपने विचार रखे। गोष्ठी के अन्त में टिहरी में मैक्स गाडी दुर्घटना में मृतक बच्चो को दो मिनट मौन रखकर श्रधांजलि दी। इस अवसर पर महन्त विनय सारस्वत, शिवमोहन मिश्र,प्रदेश महासचिव जयपाल सिंह जाटव,प्रदेश सचिव विमला रावत,महिला अध्यक्ष मधु जोशी,जिला महासचिव नन्द किशोर जाटव,चंदन सिंह पंवार,उमा देवी,राजेंद्र गैरोला,सह संयोजक प्रदेश सोशल मिडिया गौतम  नौटियाल,सरदार जगजीत सिंह,दिनेश चन्द्र मास्टर, प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस ऋषि राज पोषवाल,पुरंजय राजभर,अशोक शर्मा,प्यारेलाल जुगरान,अजय राजभर,यज्ञव्रत शर्मा,तनवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: