ऋषिकेश 14 अगस्त।   राजकीय आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल में आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता से जुड़े हुए रंगारंग साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए
    कार्यक्रमों का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य ओम प्रकाश जोशी ने कहा कि आज पूरा देश कश्मीर से धारा 370 एवं 35a को हटाए जाने के जश्न में डूबा है इसलिए इस बार का स्वतंत्रता दिवस भारत की स्वतंत्रता की कहानी लिख रहा है जिसकी दरकार देश को 70 वर्षों से थी इसलिए आज और कल दोनों दिन राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता से संबंधित कार्यक्रम भारत के अमर शहीदों को समर्पित किए जाएंगे उन्होंने कहा कि कल 15 अगस्त ध्वजारोहण में विद्यालय के पूर्व छात्र कारगिल शहीद कैप्टन अमित सेमवाल के माता पिता अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे
  छात्र-छात्राओं ने कश्मीर ना देंगे हम सरस्वती वंदना स्वागत गान रंगीलो गढ़वाल मेरो छबीलो कुमाऊँ नेपाली नृत्य हास्य व्यंग्य कविताएं चुटकुले एवं भाषणों के द्वारा सरकार द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के उठाए जा रहे सख्त कदमों की सराहना की
  कार्यक्रमों का संचालन करते हुए वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने कहा के भारत का भाग्य फैक्ट्रियों कल कारखानों में नहीं अपितु विद्यालयों में निर्मित हो रहा है इसलिए विद्यालय राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की महत्वपूर्ण कड़ी हैं जहां से बच्चे इस प्रकार के संस्कार लेकर राष्ट्रीय सेवा मोहे तू निकलते हैं
     इस अवसर पर रमाशंकर विजय पाल सिंह डॉक्टर संजय ध्यानी मीना शर्मा लता अरोड़ा मोनिका रौतेला इंदु नेगी सरोज लोचन एसएस रयाल सूरज मणि ललित जोशी सुशील सैनी सुशील रावत वीडियो डंगवाल शिर्डी डंगवाल हरेंद्र राणा मुदस्सर आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: