ऋषिकेश, 14 अगस्त। सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज आवास विकास रक्षा सूत्र (रक्षाबंधन) कार्यक्रम का आयोजन 14 अगस्त 2019 को सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज स्वामी विवेकानन्द योग सभागार आवास विकास ऋषिकेश में वूमेंस क्लब की महिला सदस्य श्रीमती सीमा अग्रवाल (अध्य्क्ष) ,पूनम शर्मा (सचिव),माधुरी अग्रवाल (उपसचिव) ,शमिष्टा पटेल (महा सचिव), सीमा गर्ग (संगठन मंत्री ) एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र प्रसाद पांडे जी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन कर किया! इसके मद्देनजर सीमा अग्रवाल जी ने धारा 370 हटने की सभी को बधाई दी व माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का धन्यवाद अदा किया व सभी को रक्षाबंधन वह स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी! तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र प्रसाद पांडे जी ने भी भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन व स्वंतत्रता दिवस (एक राष्ट्र एक संकल्प अबकी बार) की पूर्व संध्या पर अग्रिम शुभकामनाये छात्र छात्राओं को दी ! व सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से आभार प्रकट किया! व वूमेंस क्लब की ओर से शिक्षकों को सम्मानित किया गया! इसी के साथ विद्यालय में बड़ी धूमधाम के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया गया तथा बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनसे रक्षा का वचन लिया ! इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मीडिया प्रभारी नरेंद्र खुराना व सतीश चौहान कर्णपाल बिष्ट, सन्दीप कुमार,राजेश शर्मा , चन्द्रप्रकाश डोभाल , अजीत रावत, सुनील बलूनी वंदना , आरती बड़ोनी ,रश्मि एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे!
Home
Unlabelled
सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज आवास विकास ने रक्षा सूत्र (रक्षाबंधन) कार्यक्रम का आयोजन किया


Post A Comment: