ऋषिकेश, 12 अगस्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा नियम विरुद्ध तहबाजारी ठेके पर दिए जाने के विरोध में तथा निगम क्षेत्र में राष्ट्रीय फेरी नीति लागू करवाने को लेकर धरने का 22 वा दिन आंदोलन लगातार जारी है धरने को समर्थन देने वाली संस्थाओं में उत्तराखंड जन विकास मंच जन सरोकार मोर्चा लघु व्यापार एसोसिएशन आदि शामिल है आंदोलन के 22 वें दिन आज उत्तराखंड जन विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि नगर निगम ऋषिकेश का सबसे पहला दायित्व नगर क्षेत्र का विकास है परंतु निगम प्रशासन जनता के हितों की उपेक्षा कर अपने स्वयं के हित पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है नियम विरुद्ध तहबाजारी ठेका अनुचित है परंतु नगर निगम प्रशासन ऋषिकेश गरीब ठेली खोखे रेहड़ी वालों से जबरन शुल्क ले रहा है इसका हम सभी संगठन के प्रतिनिधि विरोध करते हैं और मांग करते हैं की निगम क्षेत्र में राष्ट्रीय फेरी नीति लागू की जाए और से संबंधित सभी सुविधाएं फेरी लगाने वाले लोगों को प्राप्त हो इस अवसर पर धरने व जन सरोकार मोर्चा के संयोजक श्री राम कृपाल गौतम जी फुटकर फल व सब्जी विक्रेता समिति के अध्यक्ष श्री राजू गुप्ता जी सुनील गणेश पूर्व सभासद श्री हरीश आनंद जी दिनेश कुमार गुप्ता विकास कुमार राहुल पाल सुरेश साहनी अशोक साहनी अवधेश राजभर रामाशीष राजभर रामनाथ गुप्ता संजय गुप्ता राजेश कुमार गुप्ता कीमत कुमार गुप्ता हेमंत अर्णव राकेश गुप्ता सतीश कुमार हरेंद्र आदि उपस्थित थे।
Home
Unlabelled
नगर निगम ऋषिकेश का सबसे पहला दायित्व नगर क्षेत्र का विकास है परंतु निगम प्रशासन जनता के हितों की उपेक्षा कर अपने स्वयं के हित पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा: आशुतोष शर्मा


Post A Comment: