टिहरी I मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टिहरी के प्रतापनगर क्षेत्र के कगंसाली में बस दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से भी पूरे प्रकरण की जानकारी ली।
मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि समय-समय पर विभागीय बैठकों में सभी एआरटीओ को वाहनों में ओवर लोडिंग रोकने के लिए चेकिंग चलाने को कहा जाता है। खास तौर पर स्कूल में संचालित होने वाले वाहनों की चेकिंग करने का एआरटीओ को स्पष्ट दिशा-निर्देश भी है।
प्रतापनगर में जो स्कूल वैन चल रही थी उसमें क्षमता से दो गुना बच्चे स्कूल जा रहे थे। क्या कभी एआरटीओ ने क्षेत्र में जाकर चेकिंग नहीं की। यदि वे चेकिंग करते तो शायद इनती बड़ी लापरवाही सामने नहीं आती।


Post A Comment: