देहरादून I देहरादून की मुस्लिम बस्ती में बच्चों के चोर-सिपाही के खेल में असली पिस्टल से गोली चलने से छह साल की बच्ची की मौत हो गई। हार्डवेयर कारोबारी साजिद का साढ़े पांच साल का बेटा खेलने के लिए पिता की लोडिड लाइसेंसी पिस्टल उठा लाया था।
दिल दहला देने वाली यह घटना चार अगस्त की शाम की है, लेकिन इसका खुलासा मंगलवार को बच्ची की मौत के बाद हुआ। पुलिस के मुताबिक पटेलनगर कोतवाली की मुस्लिम बस्ती (कारगी चौक) निवासी हार्डवेयर कारोबारी साजिद अली का साढ़े पांच साल का बेटा मुसाब अपनी चचेरी बहन बेबी जायका (छह) और अलफीजा (पांच) के साथ घर के बाहर खेल रहा था।


Post A Comment: