ऋषिकेश 17 अगस्त  माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा  तहबाजारी  ठेके पर रोक व माननीय जिला मजिस्ट्रेट देहरादून  को नगर निगम ऋषिकेश  में  राष्ट्रीय फेरी नीति क्रियान्वयन के निर्देश देने पर सभी  लघु व्यापारियों फुटकर ठेली रेडी सब्जी  फल वालों ने जीवनी माई  मै एकत्रित होकर शहर के सभी मुख्य स्थानों यथा देहरादून रोड  क्षेत्र रोड  झंडा चौक घाट रोड से होते हुए रेलवे  रोड तिलक मार्ग  से होते हुए धरना स्थल तक विजय जलूस निकाला जुलूस का नेतृत्व धरने के संयोजक श्री राम कृपाल गौतम उत्तराखंड जन विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष  शर्मा व फुटकर फल व सब्जी विक्रेता समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता ने किया उत्तराखंड जन विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा कि नगर निगम ऋषिकेश को माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा तहबाजारी  ठेके पर रोक से सबक लेना चाहिए   राज्य के अधीन जितनी भी संस्थाएं हैं उसका मुख्य उद्देश्य जनहित की परिपूर्ति है  न की लाभ का अर्जन जन सरोकार मोर्चा के संयोजक श्री राम कृपाल गौतम ने कहा कि नगर निगम ऋषिकेश प्रशासन द्वारा  धरने  को दमनकारी तरीके से समाप्त करने के लिए कई अमानवीय कृत्य किए गए इस क्रम में स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखाकर दो कूड़ेदान धरना स्थल पर रखवा दिए गए और उनसे बाहर भी कूड़ा डलवा दिया गया परंतु आंदोलनकारियों ने  इस दमनकारी कार्यवाही का अहिंसात्मक व शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिकार किया पूर्व सभासद  नगर पालिका ऋषिकेश  श्री राहुल शर्मा  व फुटकर फल व सब्जी विक्रेता समिति के अध्यक्ष श्री राजू गुप्ता ने  कहा की यह जीत छोटे लघु व्यापारियों के लिए बहुत अहम है राष्ट्रीय  फेरी नीति लागू होने से ना सिर्फ फेरी वालों का उत्पीड़न रुकेगा बल्कि उन्हें कई सुविधाएं भी मिलेगी लघु व्यापार एसोसिएशन  के अध्यक्ष  राहुल पाल व महामंत्री प्रवीण सिंह  ने सभी लघु व्यापारियों को जीत की शुभकामनाएं दी  तथा  आगे  की लड़ाई के लिए भी  हर मोर्चे में अपना सहयोग देने की बात कही इस विजय जुलूस में पूर्व नगर पालिका सभासद श्री राहुल शर्मा अनूप गुप्ता शक्ति वीरपाल मुकेश शाह राहुल पाल सोनू गुप्ता सुनील मुकेश प्रवीण सिंह कैलाश साहनी अक्षय  अक्षयवर् जयसवाल ध्रुव शर्मा राजेंद्र चौरसिया बबलु राजभर ईश्वर चंद्र अग्रवाल मनोहरलाल श्रीनिवास विनोद राजभर सोनू गुप्ता प्रवीण अग्रवाल भरत चौरसिया हीरालाल सीमा गुप्ता रिंकू गुप्ता रमेश गुप्ता नरेश चौरसिया राजकुमार बलवंत यादव ओमकार सोडी अनिल साहनी महेश राजू श्री राम जोगिंदर राम भजन सोनू गुप्ता अमित गुप्ता संजू गुप्ता देवेंद्र आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।

Post A Comment: