ऋषिकेश,07जून। ऋषिकेश गंगानगर के गुलाटी प्लॉट के लोग बीते 1 सप्ताह से गंदा पानी पीने को मजबूर है। शिकायत के बावजूद भी संबंधित विभाग समस्या का समाधान करने में गंभीर ही नहीं दिख रहा है। स्थानीय निवासी देवेंद्र कुमार अजय त्यागी  का कहना है कि 1 हफ्ते से क्षेत्र में सीवर का गंदा पानी आ रहा है। जो कि पीने योग्य नहीं है जिसे नल में पीने के योग्य नहीं हैं। वही गंगा नगर गुलाटी प्लाट  निवासी तिवारी का कहना है कि इस प्रदूषित  पानी से पीने का खतरा बना हुआ है।इस. मामले में  संबंधित
विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया मामले में जल्द कार्रवाई नहीं गई तो स्थानीय लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Post A Comment: