ऋषिकेश, 9 जून। दून इंसटीटयूट आँफ एजुकेशन श्यामपुर ऋषिकेश स्थित बीएड विभाग की ओर से कोविड-19 प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 जून ऑनलाइन किया गया जिसका परिणाम 8 जून रविवार को घोषित किया गया आयोजक की संयोजक श्रीमती संगीता शर्मा ने बताया कि बीएड द्वितीय सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने पोस्टर के माध्यम से कोरोना वायरस के विरुद्ध अपने भावों को व्यक्त किया प्रतियोगिता के दो मुख्य शीर्षक कोरोना क्या है भारतीय परिपेक्ष में उसका निदान कोरोना की चुनौतियां व वर्तमान परिपेक्ष में उसका समाधान को पोस्टर के माध्यम से अपने भावों को व्यक्त किया शकुंतला ने भीड़-भाड़ से अकेला भला सावधानी से कोरोना टला , प्राची ने सुरक्षा जीवन का अर्थ है सुरक्षा बिना सब व्यर्थ है जैसे स्लोगन के माध्यम से लोक डाउन के पालन की अपील की साथ ही तेजस्वरी नेगी ने कविता के माध्यम से लोगों को जागरुक किया।
 प्रथम पुरस्कार रेशमा राणा,दिवतीय पुरस्कार साहिबा, तृतीय पुरस्कार अमृता ने प्राप्त किया ।
इसके अलावा प्राची  व अंजलि कंडवाल को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ इस अवसर पर विभाग के एच.ओ.डी डॉ देवेंद्र सिंह तथा समस्त स्टाफ मेंबर्स नम्रता , संदीप्ति,रचना रावत, विश्र्वेश्वरी साहू ने छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता को सराहा संस्थान के संस्थापक श्री केशव मोहन अग्रवाल तथा डायरेक्टर संजय कुकशाल ने बीएड के छात्र-छात्राओं की पहल को सराहा व लोगों को लॉक डाउन के पालन की अपील की।

Post A Comment: