ऋषिकेश, 8 जून।लॉकडाउन के प्रारम्भ होते ही अभी तक विधानसभा अध्यक्ष अपने  विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगातार प्रत्येक जरूरतमंद के दुख दर्द बाँट कर उन्हें हर प्रकार की सेवा एवं सुविधा प्रदान कर रहे हैं। क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे इसके लिए वह दिन रात  तत्पर रहे हैं।इसी क्रम में आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 52 जरूरतमंद लोगों को अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से 2 लाख 60 हज़ार रुपये के आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।

अग्रवाल ने कहा है कि इस संकट के समय में यह आर्थिक सहायता जरूरतमंद व्यक्ति के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने यह आर्थिक सहायता सभी विधायकों के माध्यम से कोरोना महामारी से  उत्पन्न हालातों के बीच लॉकडाउन में पूरे प्रदेश के ज़रूरतमंद लोगों को वितरित की है। अग्रवाल ने कहा कि यह  उनके विवेकाधीन कोष से दी जाने वाली एक क्षणिक सहायता राशि है, किसी भी प्रकार की कोई योजना नहीं। अग्रवाल ने सभी से आह्वान किया कि अब अपने दैनिक कार्यों पर लग कर पहले की तरह अपनी आर्थिकी को मजबूत करें।

इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत,  नगर निगम पार्षद विकास तेवतिया, सरोज डिमरी, कविता साह,महामंत्री हिमांशु संगतानी, सुमित पवार, रविंद्र कश्यप,  ऋषि राजपूत,सरदार बलविंदर सिंह, अनन्त राम भट्ट, महावीर चमोली, अजित वशिष्ठ, सतानन्द यादव, सुनील यादव, दिलीप कुमार, जगदम्बा सेमवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post A Comment: