ऋषिकेश,8 जून अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून (उत्तराखण्ड) को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजकीय अस्पताल ऋषिकेश के माध्यम अस्पताल में तैनात संविदा कर्मियों की सुरक्षा की दृष्टि से उनके बीमा व रेगुलर करवाये जाने हेतु ज्ञापन  सौंपा गया ।
 जयेन्द्र रमोला ने कहा कि राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में कोविड वार्ड बनाया गया है। जिसमें अधिकतर संविदा कर्मियों को कार्य पर लगाया है और यह उनके व्दारा यह एक महान कार्य किया जा रहा है, संविदा कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना से पीड़ित मरीज़ों की देखरेख कर रहे हैं, उनकी देखरेख में कहीं ये भी संक्रमित हो गये तो उनके परिवारों का क्या होगा,क्योंकि ना तो उनकी नौकरी रेगुलर है न ही अन्य रेगुलर कर्मियों की तरह उनका बीमा हुआ है । तो हमारी मॉंग है कि  वैश्विक महामारी कोरोना के समय कार्य कर रहे सभी संविदा कर्मियों की सुरक्षा को देखते हुऐ उनका अन्य रेगुलर कर्मियों की तरह  बीमा होना चाहिये व राजस्थान सरकार की तर्ज़ पर मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से ऐसे कोरोना वीरों की सेवा को देखते हुऐ इनकी नौकरी को छ: माह में रेगुलर करवाने की सरकार से सिफ़ारिश होनी चाहिये ।
ज्ञापन सौंपने वालों में कार्यकारी महानगर अध्यक्ष कांग्रेस ऋषिकेश,प्रदेश सचिव कांग्रेस मदनमोहन शर्मा,पूर्व प्रदेश सचिव अरविन्द जैन व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप जैन मौजूद थे ।

Post A Comment: