ऋषिकेश,14जून (AKA)। थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में स्थित शिवपुरी में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए दो युवक गंगा में डूब गए। जब की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक युवक को सुरक्षित निकाल लिया। आना मुनी की रेती प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी ,कि शिवपुरी स्थित यूसुफ बीच मे दो युवक गंगा नदी में डूब गए है ।इस सूचना पर चौकी शिवपुरी ओर थाना ।मुनि की रेती से पुलिस जल पुलिस और  एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।मौके पर जानकारी हुई कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले बीच पर मौजूद ऋषिकेश निवासी आशुतोष कोठारी पुत्र श्री रमेश चंद्र कोठारी निवासी गीता नगर    आईडीपीएल द्वारा इनमे से एक राधे मोहन भट पुत्र मुरारी लाल भट निवासी    आईडीपीएल I उम्र 32 वर्ष को बहादुरी दिखाते हुए नदी में कूद कर बचा लिया। जबकि दूसरे युवक वीरेंद्र पुत्र कुंदन सिंह निवासी आईडीपीएल नदी में डूब गया।उपरोक्त दोनों युवक अपने दो अन्य दोस्तो के साथ यहाँ पिकनिक मनाने आये थे। डूबे युवक की तलाश  जल पुलिस व। एसडीआरएफ  द्वारा की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक द्वारा बहादुर युवक आसुतोष कोठारी की प्रशंसा की और उसे भविष्य में सम्मानित करने का वादा भी किया। क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर  प्रमोद शाह द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया ओर बचाव टीम को आवश्यक निर्देश दिए।

-

Post A Comment: